शामली

विधायक नाहिद हसन के करीबी मुशब्बर हसन को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ब्लॉक अध्यक्ष

बल्ला माजरा निवासी मुसब्बर हसन की समाजवादी पार्टी की मैन बॉडी में नियुक्ति से समर्थकों में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झींझाना । क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी मुसब्बर हसन को समाजवादी पार्टी की मैन बॉडी में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ताना के नेतृत्व मे ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुसब्बर हसन को कैराना विधायक नाहिद हसन का बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में पार्टी संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुशब्बर हसन लंबे समय से विधायक नाहिद हसन के करीबी लोगों में शुमार रहे हैं। पार्टी संगठन में उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है।मुशब्बर हसन की नियुक्ति से बल्ला माजरा सहित आसपास के क्षेत्र में भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button