
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। ऊन विकासखंड में पंचायत सहायकों ने मंगलवार को खंड विकास कार्यालय ऊन में सहायक खंड विकास अधिकारी को अपनी विभिन्न छह सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 1 जून से मोबाइल आधारित समस्त कार्यों और ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कार्य बहिष्कार 15 जून तक रहेगा। प्रदेश के समस्त पंचायत सहायको ने 6000 रुपये का मानदेय बहुत कम होने, मोबाइल आधारित कार्यों का खर्च न मिलने,ऑनलाइन हाजिरी के विरोध और स्थायी करने की मांग को लेकर पंचायत सहायको ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के पंचायत सहायक 15 जून को लखनऊ स्थित ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर डाली। पंचायत सहायको की मांगो में अल्प मानदेय (वेतन वृद्धि) यानि मात्र 6,000 रुपये मासिक मानदेय पर काम करना अत्यंत कठिन है, जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 20,000 रुपये करने की मांग की जा रही है।दूसरा संसाधनों का अभाव जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना काम काज प्रभावित होता है।मोबाइल आधारित कार्यों का बहिष्कार,मोबाइल के जरिए सभी काम करने और स्मार्टफोन खराब होने पर कोई सहायता न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं।बिना संसाधनों के व्यक्तिगत फोन और ऑनलाइन उपस्थिति लगाने का नियम लागू होने के कारण कर्मचारी इसे मानने से इंकार कर रहे हैं,पंचायती राज के अलावा अन्य विभागों के कार्य जैसे. जनगणना या राशन फीडिंग बिना उचित प्रशिक्षण के कराई जा रही है।इस दौरान पंचायत सहायक आसिया,शोएब,सतीश कुमार,सददाम हुसैन,सूरज,प्रदीप,अंकित,गणेश, प्रिसं,कपिल कुमार सहित विकास खंड क्षेत्र के अनेक पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
