मथुरा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था पर फूटा महिला श्रद्धालुओं का गुस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों भक्तों ने भीषण भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह अपने आराध्य के दर्शन किए। मंदिर के अंदर और बाहर व्याप्त अव्यवस्था को लेकर महिला श्रद्धालुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए इस बदइंतजामी के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अत्यधिक भीड़ और दबाव के कारण श्रद्धालुओं के कपड़े तक फट रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी या कतारों को सुचारू रूप से चलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्वालियर से दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालु प्रियंका शर्मा ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, भीड़ का फायदा उठाकर अराजक तत्व महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। धक्का-मुक्की के कारण दर्शन करना दूभर हो गया है। दिल्ली से आईं सुमन तिवारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सुमन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं को बेवजह धक्का देने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button