कानपुर
डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को एक आश्चर्यजनक जड़ी-बूटी (वंडर हर्ब) के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के लाभों का प्रचार करने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, भारत की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को एक आश्चर्यजनक जड़ी-बूटी (वंडर हर्ब) के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रसिद्ध आयुर्वेद फिजिशियन डॉ. एस.एस. गौरी ने पुदीना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि”आयुर्वेद की पांडुलिपियों में आधुनिक समय की बीमारियों का सबसे अच्छा प्रबंधन गहराई से छिपा हुआ है पुदीना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 3,000 साल पुरानी है पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो मानव पेट के लिए खासकर तेज गर्मी और लू के दौरान चमत्कार कर सकता है उन्होंने आगे बताया कि पुदीना में मौजूद मेन्थॉल पाचन के लिए जरूरी एंजाइमों को उत्तेजित करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और अपचन व मरोड़ की संभावनाओं को कम करता है यह पेट की ऐंठन, अम्लता (एसिडिटी) और पेट फूलना आदि पर अपने शांत प्रभाव के लिए जाना जाता है तीव्र गर्मी और बढ़ते पारे को देखते हुए, उन्होंने धूप में लंबे समय तक रहने वाले लोगों को पुदीना के उपयोग की विशेष सलाह दी, डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि”आज के बदलते लाइफस्टाइल और वर्क पैटर्न के कारण लोग मल्टीटास्किंग कर रहे हैं, इसलिए उन्हें प्रभावी और प्राकृतिक समाधान की आवश्यकता है डाबर, सबसे भरोसेमंद हेल्थकेयर कंपनी के रूप में, दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद को उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को मजबूत करता है उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाली पेट की बीमारियों जैसे बदहजमी, गैस और एसिडिटी के समाधान में पुदीन हरा एक निश्चित और प्रभावी उपाय है, बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड्स में एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड जैसे कठोर रसायन होते हैं, जिनका नियमित सेवन स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है इसके विपरीत, डाबर का 100 साल पुराना ब्रांड ‘पुदीन हरा’ पुदीना सत्व के गुणों से भरपूर एक पूर्ण आयुर्वेदिक उपचार है यह पूरी तरह से सुरक्षित है और गैस, अपचन, पेट दर्द व अम्लता से त्वरित राहत देता है उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पुदीन हरा बाजार में टैबलेट, लिक्विड (तरल पदार्थ), पाउडर और पुदीन हरा फिज के रूप में उपलब्ध है, जो कठोर रसायनों के बिना एसिडिटी का प्राकृतिक इलाज प्रदान करता है।



