बेतुल

बैतूल मुंबई में छाया बैतूल के चित्रकार श्रेणिक की कला का जादू

डॉ.सुभाष रंजन ने सराही कलाकृति, पेंटिंग को मिली प्रशंसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले के युवा चित्रकार एवं कला गुरु श्रेणिक जैन की कला अब महानगर मुंबई तक अपनी पहचान बना रही है। हाल ही में उनकी बनाई एक विशेष पेंटिंग को मुंबई में सराहना मिली। जिससे बैतूल का नाम कला के क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है। मुंबई के इंडियन नेवी से सेवानिवृत्त और सीनियर ऑंकोलॉजिस्ट सुश्रुत अस्पताल में पदस्थ डॉ.सुभाष रंजन ने श्रेणिक जैन को एक पेंटिंग तैयार को कहा था। इस पेंटिंग को तैयार करने में श्रेणिक जैन को करीब 15 दिनों का समय लगा। उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, रंगों के उत्कृष्ट संयोजन और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए पेंटिंग को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। पेंटिंग तैयार होने के बाद श्रेणिक जैन स्वयं मुंबई पहुंचे और कलाकृति डॉ.सुभाष रंजन को सौंप दी। पेंटिंग को देखने के बाद डॉ. सुभाष रंजन ने इसकी कलात्मक प्रस्तुति, रंगों के संयोजन और गुणवत्ता की सराहना की तथा कलाकार के कार्य को सराहनीय बताया। श्रेणिक जैन की कला को मुंबई जैसे महानगर में मिली सराहना उनके बढ़ते कलात्मक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में यह श्रेणिक जैन की कलाकृति है। इससे पहले भी उनकी बनाई कलाकृतियों को मुंबई के ग्राहकों द्वारा पसंद और सराहा जा चुका है। चित्रकला के साथ-साथ श्रेणिक जैन मुंबई के फिल्म एवं टेलीविजन जगत से भी जुड़े हुए हैं। वे समय-समय पर फिल्मों, टीवी सीरियलों और अन्य मनोरंजन परियोजनाओं में अभिनेता के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। कला और अभिनय, दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रियता उन्हें एक बहुआयामी कलाकार के रूप में पहचान दिला रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button