शामली
कांधला पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों पर हुई कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राशिद पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला मिर्दगान तथा सुक्का पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला खैल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।