झुंझुनू

निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर भामाशाह का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के भूरासर का बास के रहने वाले एवं झुंझुनूं शहर के सुलतान होटल के चेयरपर्सन रामसिंह मांजू ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, सलाहकार मामराज महला एवं ब्लॉक महासचिव सुरेश बेनीवाल ने स्वागत किया। तेजा भक्त एवं समाजसेवी संदीप कुमार मांजू ने आये हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button