भरत पुर
ईश्वर की सच्ची भक्ति वह शक्ति है, जो स्वयं ईश्वर को धरती पर आने के लिए विवश कर देती है-कृष्णा पाठक
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में सुनाई भगवान वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म की कथा

वामन भगवान की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले की वैर – भुसावर विधान सभा उपखण्ड क्षेत्र के बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर महादेव मन्दिर बन्ध का नगला ( भुसावर) के परिसर में समस्त बौहरा परिवार एवं परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से और संगक्षक रतन लाल जी बौहरा एवं ब्रम्हा देवी जी के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून से अनवरत 12 जून तक दोपहर 01 बजे से सांय 06 बजे तक आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में व्यास पीठ पर विराजमान नीम करोरी बाबा की शरणागत भक्त एवं जयपुर से पधारी हुई बाल ब्रह्मचारणी कथा वाचिका व्यास डॉ0 कृष्णा पाठक ने अपने मुखारबिंद से कथा का वर्णन करते हुए सृष्टि वर्णन,ध्रुव चरित्र और मुख्य रुप से भगवान विष्णु के वामन अवतार और परम भक्त प्रहलाद की अनन्य भक्ति का प्रसंग सुनाकर बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला परिसर को भक्तिमय कर दिया। वहीं कथा वाचिका डॉ0 कृष्णा पाठक ने भगवान वामन अवतार की कथा का सजीव वर्णन करते हुए कहा कि जब- जब धरती पर अभिमान बढ़ता है, तब- तब भगवान किसी ना किसी रुप में आकर भक्तों का कल्याण और दुष्टों का संहार करते हैं। इसी प्रकार राजा बलि के अहंकार को तोड़ने और देवताओं के कल्याण के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु ने वामन रुप धारण किया और तीन पग में ही पूरा ब्रह्मांण नाप लिया। वहीं उन्होंने कहा कि ईश्वर की सच्ची भक्ति में वह शक्ति है जो ईश्वर को स्वयं धरती पर आने के लिए विवश कर देती है। और उन्होंने कहा कि हमेशा मनुष्य को सद्कर्म करने चाहिए, और अपने पाप कर्मों का त्याग करना चाहिए। वहीं बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला के परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में भगवान वामन के स्वरुप की मनमोहक झांकी का चरित्र चित्रण किया गया, जहां यह वामन भगवान की झांकी उपस्थित हजारों श्रेताओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रही,और श्रद्वालु भाव विभोर होकर भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं। कथा का विश्राम आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।


