भरत पुर

जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने नगर निकाय के प्रथम चरण के  

नौ सितंबर को होने जा रहे वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर नगर पालिका इलाके के मतदान केंद्रों का किया अवलोकन

अवलोकन के समय उपखंड स्तरीय अधिकारी सहित पुलिस विभाग के आधिकारी रहे उपस्थित 

अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। नौ सितंबर को होने जा रहे भुसावर नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश मीणा ने नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनावों की तैयारी को लेकर भुसावर कस्बा में नगर पालिका इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अवलोकन के समय जिला कलेक्टर डा कमर चौधरी ने अपने उपखंड स्तरीय अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को पानी बिजली सफाई छाया का इंतजाम करने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में भुसावर नगर पालिका के वार्ड पार्षद के नौ सितंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है ।
 इस अवसर पर उपखंड स्तरीय अधिकारी के अलावा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक वैर डा प्रेरणा शेखावत, भुसावर सी ओ नीरज शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button