बरेली
जनसुनवाई समाधान प्रणाली के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान
61 थानों ने भी प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली अजय कुमार साहनी के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के आधार पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह मई–2026 की प्रदेश स्तरीय रेंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान’ प्राप्त किया।
माह मई-2026 की रेंकिंग में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूँ व शाहजहाँपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये सयुंक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जबकि जनपद पीलीभीत को 28वां स्थान प्राप्त हुआ हैं। इसके अतिरिक्त परिक्षेत्र के कुल 61 थानों ने भी संयुक्त रुप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जनपद बरेली के 25 थाने,सुभाषनगर, फतेहगंज प0, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, क्योलडिया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा,मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा,शीशगढ़,प्रेमनगर,कोतवाली, सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी,
जनपद बदायूँ के 12 थाने कुवरगांव, महिला थाना,बिनावर, जरीफनगर,फैजगंज बेहटा,इस्लामनगर,वजीरगंज,दातागं ज,मुजरिया,बिसौली,कादरचौक,मूसा झाग, जनपद पीलीभीत के 06 थाने महिला थाना, करेली, सेहरामऊ उत्तरी, घुंघचाई, , अमरिया, बिलसंडा, जनपद शाहजहाँपुर के 18 थाने महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, कोतवाली, परौर, बण्डा,जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी,रोजा, मदनापुर, निगोही,मिरजापुर, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन,जैतीपुर, , खुदागंज, ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा जन शिकायतों के प्रभावी गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में योगदान हेतु परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उ0नि0 शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा ,साथ ही परिक्षेत्र के जिन जनपदों थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन अपेक्षानुसार संतोषजनक नही रहा है उनके कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चत की जायेगी।



