संभल

भर्ती परीक्षा पर पैनी नजर डीआईजी और एसपी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर देखी सीसीटीवी मॉनिटरिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सोमवार को मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी एवं पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में स्थापित निगरानी प्रणाली के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अधिकारियों को सतर्क रहकर लगातार निगरानी बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी असमोली डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button