कानपुर
डॉ. रोहित सक्सेना ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : लारी पार्क पटकापुर में जश्ने ऑपरेशन सिंदूर सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। जब सभी अतिथि मैदान पहुँचे तो खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री अपना दल (एस) रमेश चंद्र कुंडे व जेड आर यू सी सी – सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार डॉ. रोहित सक्सेना ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो खेल मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। भारतीय रेलवे से जुड़े सामाजिक एवं जनसरोकारों के सक्रिय प्रतिनिधि तथा प्रख्यात समाजसेवी डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि अहले मोहल्ला पटकापुर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं,बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और युवा ऊर्जा का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करते हैं। इस समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए उचित इनाम व पुरस्कार भी रखे गए। वही कई खिलाड़ियों ने डॉ. रोहित सक्सेना के साथ फोटो खिंचवाई और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा खेल और सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान की सराहना की। इस रात्रिकालीन रोशनी में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से पूर्व डॉ. सक्सेना ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना और अनुशासन ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान होती है। शुभारंभ समारोह के बाद रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हुआ जिसका दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री अपना दल (एस) रमेश चंद्र कुंडे, डॉ. रोहित सक्सेना जेड आर यू सी सी – सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार, विधायक अमिताभ बाजपेई, संतोष सिंह गहमरी, हसीब अहमद, कौसर अली, फिरोज आलम, प्यारे भाई बिल्डर, सै. हसीन भईया (पूर्व पार्षद), सुहैल फारुख (बब्लू परफेक्ट), मो. नदीम बेग सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता,युवा खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



