बेतुल

बैतूल बडोरा कृषि मंडी में चलता है लाला का सिक्का मनमाफिक अवैध दुकानें  लगवाता है मंडी प्रांगण में ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 बैतूल वैसे हमेशा लापरवाही अव्यवस्थाओं के वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बडोरा मंडी एक बार फिर सुर्खियों में है मंडी में चर्चा  जोरो पर है कि मंडी में किसी लाला का सिक्का चलता है  मंडी प्रांगण में कोई भी काम करवाना हो लाला से मिल लो काम हो जाएगा जैसे अभी मंडी प्रांगण मे चाय नाश्ते की दुकानें संचालित हो रही है जिसमें कुछ दुकानें तो सीधे मंडी सचिव के कार्यालय के सामने संचालित हो रही जो कि नियम विरुद्ध है  मंडी के अधिकारी कर्मचारियों के नाक के नीचे ये अवैध चाय नाश्ते पान की दुकानें संचालित कैसे हो रही है जब हमने इसकी जानकारी निकली तो मंडी में किसी लाला का  नाम सामने आया है जो नियमों को ताक पर रख कर अवैध दुकानों को संरक्षण देता है और खुद मंडी प्रशासन बन बैठा है जबकि शासन द्वारा किसानों के लिए मंडी में सस्ते रेट पर भोजन के लिए कैंटीन भी है परन्तु ये अवैध नाश्ते वाले मंडी प्रांगण में  बिना रोक टोक के किसानों को महंगे रेट पर समान बेचते है  जिससे किसानों को लूटा जाता है और शासन की छवि खराब की जाती है चर्चाओं में सच्चाई तो नजर आती है क्यों कि अधिकारियों के सामने ही  बिना रोक टोक के दुकानें संचालित हो रही है  फिर भी मंडी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना संदेहप्रद है क्या कोई व्यक्ति नियमों से ऊपर है और तो और वही व्यक्ति नियम अपने हिसाब से चलाता है बडोरा कृषि मंडी के लाला की चर्चाएं बडोरा चौक पर चाय की गुमठियों पर जोरो शोरों से चल रही और लोग कई तरह की अनियमिताओ की बाते कर रहे ।अब देखना ये है बाते सिर्फ अफवाहे है या सच में ऐसा है वो तो जांच के बाद कि पता चलेगा बैतूल जिले के तेज तर्रार कार्यवाही के लिए जाने वाले SDM साहब क्या कार्यवाही करते है  या लाला का सिक्का चलता रहेगा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button