शामली
27 अक्टूबर को शामली में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद में 27 अक्टूबर को वीवी डिग्री कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्राची पवार ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत आयोजित होने वाले उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।