मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले संभल भाजपा पदाधिकारी अंकित जैन ने लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल। संभल भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें संगठन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन ने “मिनी वृंदावन” की ओर से मुख्यमंत्री को ठाकुर श्री बिहारी जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने सभी को जनसेवा, संगठन विस्तार और समाज के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भेंट के दौरान जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन की संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और सामाजिक कार्यों में निरंतर भागीदारी की भी सराहना की गई। युवा नेतृत्व के रूप में अंकित जैन लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अंकित जैन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।



