भरत पुर

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में गूंजे मंगल गीत 

श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह की झांकी ने मोहा श्रद्वालुओं का मन

श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह में कन्यादान कर मांगी मनोकामना
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले की वैर – भुसावर विधान सभा क्षेत्र के बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर महादेव मन्दिर बन्ध का नगला ( भुसावर) के परिसर में मलमास (पुरुषोत्म ) के पावन अवसर पर समस्त बौहरा परिवार एवं परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से और संगक्षक रतन लाल जी बौहरा एवं ब्रम्हा देवी जी के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून से अनवरत 11 जून तक दोपहर 01 बजे से सांय 06 बजे तक आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में व्यास पीठ पर विराजमान नीम करोरी बाबा की शरणागत भक्त एवं जयपुर से पधारी हुई बाल ब्रह्मचारणी कथा वाचिका व्यास डॉ0 कृष्णा पाठक ने अपने मुखारबिंद से कथा का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य मथुरा लीला, जरासंध वध, महारास, द्वारका निर्माण और कृष्ण रूक्मणी विवाह के पावन प्रसांगों का अत्यन्त मार्मिक और जीवन्त वर्णन किया। वहीं कथा वाचिका कृष्णा पाठक ने कथा की शुरुआत करते हुए रास पंचाध्यायी और महारास लीला का आध्यात्मिक रहस्यों का वर्णन करते हुए बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला परिसर को भक्तिमय कर दिया। वहीं कथा वाचिका डॉ0 कृष्णा पाठक ने उपस्थित सैकड़ों श्रेताओं को बताया कि महारास कोई सांसारिक नृत्य नहीं, बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से मिलने का दिव्य उत्सव है। भगवान केवल निश्छल प्रेम और समर्पण से ही प्राप्त किये जा सकते है। वहीं बन्दे्श्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा पाण्डाल में जैसे ही भव्य श्रीकृष्ण रुक्मणी की भव्य झांकी का प्रवेश हुआ उपस्थित सैकड़ों श्रद्वालु भाव विभोर होकर झूम उठे। और पण्डित हरिओम शर्मा और राम शर्मा ने वेद मन्त्रों उच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह में सजी झांकी को वरमाला पहनाई। इस पावन अवसर पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भगवान श्रीकृण और रुक्मणी स्वरुप में सजी झांकी के पग धोकर कन्यादान करते हुए पूरे पाण्डाल को मंगलमय गीतो और भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button