मथुरा

किशोरी से अश्लीलता व जान से मारने की धमकी

दो पर प्राथमिकी दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत और शिकायत पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता द्वारा दो नामजद भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बहाने से किशोरी को अपने पास बुला लिया। जैसे ही बेटी वहां पहुंची, वैसे ही आरोपी ने आपत्तिजनक और अश्लील बातें शुरू कर दीं। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से भाग निकली। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि जब किशोरी के माता-पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर दी। जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर दो नामजदों महेंद्र सिंह और नेत्रपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button