संभल

शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर धनारी में पुलिस का फ्लैग मार्च लोगों से की नियमों के पालन की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/धनारी। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना धनारी पुलिस द्वारा कस्बा बस स्टैंड धनारी में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने किया।

इस दौरान उपनिरीक्षक उपदेश कुमार, रामस्वरूप सिंह सहित भारी पुलिस बल और पुलिस वाहनों के साथ मुख्य बाजार, बस स्टैंड एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कानून का पालन करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों की भी जांच की तथा वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button