
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना : खोडसमा बिजली उपकेन्द्र के अन्तर्गत अजीजपुर मे विद्युत लाइन मे फाल्ट होने के कारण पेट्रोलिंग कर रहे लाईनमैन शोभाराम पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पीडित का आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया। शोर सुनकर साथी लाइनमैन मौके पर पहुॅचें और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुॅची। घायलावस्था में पीडित लाइनमैन को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहॉ पीडित उपचाराधीन है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव खोडसमा में स्थित बिजली उपकेन्द्र पर रात्रि करीब दस बजे खोडसमा के आसपास फाल्ट होकर आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली। इस पर संविदकर्मी शोभाराम,जयविंद्र व जयपाल अलग अलग बाइको पर सवार होकर जंगल मे पेट्रोलिंग करने लगंेे। कुछ समय के बाद शोभाराम ने पाया कि रमेश पुत्र आशाराम की टयूबवैल वाली लाइन पर पेड की टहनी अटकी हुई है। जिसके देखकर शोभाराम ने अन्य साथी लाइन को आवाज लगी। तभी एक बाइक पर आये तीन बदमाशों ने शोभाराम को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहुलुहान होकर पीडित जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर साथी आये और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। पीडित चौकी पहुॅचा और घटना की जानकारी देकर मेडिकल कराया गया।
वही दूसरी ओर पीडित ने पुलिस को तीन अज्ञात पर जानलेवा हमले के सम्बंध मे प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना के सम्बंध मे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
चौसना में पेट्रोलिंग टीम पर हमला, सोती रही पुलिस
चौसाना। रात्रि मे अजीजपुर की विद्युत लाइन मे फाल्ट के कारण तीन लाइनमैने की टीम पेट्रोलिंग को निकली तो घात लगाए बैठे तीन बदमाशों के गुट ने पेट्रालिंग टीम पर हमला कर दिया। जिसकी चपेट में आए लाइनमैन शोभाराम पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया। बदमाशों के हमले का मोटिव अभी साफ नही हो सका। लेकिन जांच हुई तो बदमाशों को पकडा जा सकेगा।