बरेली

चौकी प्रभारी समेत पूरी टीम को अंगवस्त्र और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा पुलिस चौकी उत्तर प्रदेश  की बेहतर कार्यशैली और आम जनमानस के प्रति मित्र पुलिस की भूमिका को सराहते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद  व राष्ट्रीय बजरंग दल  की ओर से रिठौरा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और जनसेवा को लेकर योगी सरकार की पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के  नगर अध्यक्ष कमल कश्यप और जितिन कश्यप के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रिठौरा चौकी प्रभारी और उनकी टीम के उत्कृष्ट कार्यों की जमकर सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा, कांस्टेबल भीष्म त्यागी, दीपक कुमार, कांस्टेबल अभिषेक भाटी और मोहित शर्मा की टीम की बेहतरीन कार्यशैली के चलते आज पूरे क्षेत्र में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांति का माहौल है। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित और आम जनमानस को त्वरित न्याय मिल रहा है, जिससे जनता के बीच पुलिस की छवि और मजबूत हुई है।
सम्मान समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा और उनकी टीम के सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप भगवान राम की प्रतिमा एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button