गोड्डा
6 सालो से गृह उद्योग चला कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही नीना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अब महिला केवल चौका बर्तन तक सीमित रहनेवाली नहीं है। महिलाओं ने स्वालंबन के दिशा में कदम उठा लिया है। अपने मेहनत से कामकाज कर आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में नीना कुमारी का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। उल्लेखनीय है कि श्रीराम महिला गृह उद्योग गोड्डा में पिछले 6 सालों से स्थानीय रूप से रहनेवाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर कार्य कर रहा है। संचालक नीना कुमारी ने बताया कि इस उद्योग में ऑर्गेनिक धूप, दिया, रेडी घी, छोटा दिया, हवन कंडे आदि के साथ जूट के बैग कपड़े के बैग, ऑर्गेनिक गुलाल, हैंडमेड ज्वेलरी आदि बनाने का कार्य करती है। साथ ही साथ इस वर्ष से कुछ फूड प्रोडक्ट भी जैसे होममेड अचार, होममेड रोस्टेड मखाना आदि भी बनाना आरंभ किया गया है। यह गृह उद्योग श्रीराम स्वयंसेवा ट्रस्ट के अधीन कार्यरत है। झारखंड राज्य के गोड्डा जिला के नहर चौक स्थित श्रीराम स्वयंसेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीराम गृह उद्योग महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वे तो आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है, साथ ही अन्य महिलाओं के लिए स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।



