खैरथल

पुलिस ने जब्त किये 615 किलों पटाखे

अवैध पटाखा भण्डारण और बिक्री के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: एएसपी जया सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल :  खैरथल थाना पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और विस्फोटक भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने 615 किलो पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने रिहायशी मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के आरोप में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया- 11 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद नगर क्षेत्र में नवीन कुमार के मकान में बनी दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान में विभिन्न कंपनियों के पटाखों का भारी भंडार मिला।
जांच के दौरान पुलिस ने कुल 615 किलो विस्फोटक सामग्री (पटाखे) बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद आरोपी नवीन कुमार निवासी आनंद नगर खैरथल को गिरफ्तार कर लिया गया।
एडिशनल एसपी जयासिंह का कहना है कि जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button