खैरथल
खैरथल में ‘सेवा संकल्प दिवस’ मनाया
125 यूनिट रक्तदान हुआ, भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर जन सेवा के विभिन्न कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात खैरथल गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवा दिवस के तहत बच्चो को फल वितरित कर मानव सेवा का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंवर जितेंद्र सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और विकास के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्य समाज के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
वहीं तिजारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े रहने की रही है। सेवा दिवस के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रधान बीपी सुमन विजेंद्र चौहान पूर्व प्रधान तिजारा बाबूलाल यादव पूर्व जिला पार्षद राम अवतार चौधरी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपीचंद शर्मा जयप्रकाश हेडाऊ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण छंगाणी पार्षद दिलीप जांगिड़ मंडल अध्यक्ष मुंडावर रुपेश यादव एमपीएस सरपंच इंदर सिंह अंकित चौधरी राजपूत सभा के अध्यक्ष माहीपाल चौहान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यश अग्रवाल भूप सिंह मेघवाल अभाव अभियान प्रकोष्ठ अध्यक्ष,देवेंद्र विधूड़ी जिला अध्यक्ष nsui सेवादलअध्यक्ष प्रभु दयाल, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश सैनी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत चौधरी मंडल अध्यक्ष रामफूल पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद जिला महासचिव खुर्शीद खान दोलत नागर कांग्रेस जिला महासचिव खुर्शीद खानजादा पूर्व जिला सचिव उस्मान खान पार्षद मनोज बुराडिया पार्षद राहुल रसगोन पार्षद अभिषेक हेडाऊ पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद ज संदीप अग्रवाल जिला सचिव सुंदर पटेल जिला सचिव संजय गुर्जर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत मेहर दीन खान आसिफ खान अर्जुन राजपूत कपिल शर्मा शौकत खान लकी मीणा सद्दाम खान हनुमान गुर्जर कपिल शर्मा प्रेम प्रकाश नैना सुभाष यादव अजीत यादव शेखर यादव सरपंच विनोद राजपूत पुष्पेंद्र चौहान संदीप जाटव आसम खान शकील अहमद बागोर डेविड मर्दन बलवंत महारानियां सिद्धांत शर्मा विक्रम यादव अनिल रोहिल्ला भीम पटेल ओमवीर रहीसा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे दिन उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।




