झुंझुनू

राज्यसभा सांसद बनने पर डॉ. सतीश पूनियां के ससुराल में मिठाई बांटकर मनाया जश्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। राज्यसभा सांसद बनने पर डॉ. सतीश पूनियां के ससुराल लाम्बा गोठड़ा में उनके रिश्तेदार राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं मास्टर महावीर प्रसाद लाम्बा के सानिध्य में डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के उपलक्ष में पटाखें फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और डॉ. सतीश पूनियां जिन्दाबाद के नारे लगायें  गए। इस खुशी के समय राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे.विरेंद्र कोठारी, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं युवा तेजा सेना अध्यक्ष घनश्याम ओला ने एक दूसरे को बधाई देते हुए डॉ. सतीश पूनियां के राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर पटाखें फोड़े। डॉ. सतिश पूनियां के ससुराल वालों में मास्टर हीरालाल लाम्बा,  सोहनलाल लाम्बा, शीशराम लाम्बा, राजपाल राजू लाम्बा , रामचन्द्र लाम्बा, चरणसिंह लाम्बा, ओमप्रकाश लाम्बा, धर्मवीर लाम्बा, संजय लाम्बा एवं सचिन लाम्बा ने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि कुछ दिनों में ही डॉ. सतिश पूनियां को लाम्बा गोठड़ा में बुलाकर के उनका ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर मुकेश धायल , बाबूलाल, अनिता, रामनिवास, मनिराम, श्रवण , बंसत कुमार, जोगेंद्र कुमार व राजेश कुमार सहित अनेक लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम का संचालन युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, युवा नेता जयसिंह नूनियां एवं धर्मवीर नूनियां ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button