झुंझुनू
कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की 87 वीं जयंती मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। महान समाज सुधारक एवं गुर्जर समाज के पुरोधा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की 87 वीं जयंती समारोह शनिवार को चौफूल्या बस स्टेंड पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कर्नल बेसला की प्रतिमा पर सर्व समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं गुर्जर आरक्षण संघर्ष कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शीशराम खटाना सहित कई वरिष्ठ लोगों ने कर्नल बेसला के जीवन ओर संघर्ष की दास्ता के कई किस्से साझा किए। सर्व समाज के लोगों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान झाबर मल दोराता,सुल्तान कसाणा, बजरंग पहलवान पोंख,देवजी गुढ़ा,राजवीर डीलर,राजेश खटाणा किशोरपुरा,हेमराज रावत,मुकेश गुर्जर बूरली, शीशराम रावत,राजेंद्र प्रसाद दोराता, सांवरमल खटाणा, सीताराम सैनी पूर्व सरपंच, पप्पू राम चावड़ा,राजेश चावड़ा,राजकुमार सैनी,विजेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।



