बरेली
11 वें दीक्षांत समारोह में गोल्डमेडल पाकर खिले छात्र -छात्राओं के चेहरे
216 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । खंडेलवाल ग्रुप ऑफ इन्टीट्यूशंस में शनिवार को 11 वां दीक्षांत समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रो0 डॉ0 के0पी0 सिंह, कुलपति, एम0जे0पी0 रूहलेखण्ड विश्वविद्यालय, ने कार्यक्रम अध्यक्षता प्रो0 (डॉ0) आर0 के0 खण्डल पूर्व कुलपति, ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, विशिष्ट अतिथि दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई0 आई0 ए0, राजीव अग्रवाल, एजीएम, एसबीआई, , चेयरमैन गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।अतिथियों ने एम.बी.ए. एम.सी.ए. एम.एड., एम.एस.सी. एम.कॉम आदि पाठ्यक्रमों के लगभग 216 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई तथा 15 विद्यार्थियों को अपने संकाय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल बांटे,प्रो0 डॉ0 के0पी0 सिंह एम0जे0पी0 ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। जिसे पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। आने वाला युग प्रौद्योगिक एवं शोध अनुसंधान के नाम होगा, उसके लिए युवाओं को हर बार कुछ नया करने का जज्बा पैदा करना होगा और युवा पीढी में विश्वास बढ़ाना होगा और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए
प्रो0 डॉ0 आर0 के0 खंडल ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आप देश का भविष्य हैं। 21 वीं सदी में भारत को पहले स्थान पर लाने की जरूरत है। इसके लिए हमें स्मार्ट वर्क करना होगा। इस मौके पर संस्थान के चेयरमेन गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल, देवेन्द्र खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ0 आर0 के0 सिंह समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



