बेतुल

बैतूल हार्टफुलनेस ध्यान केन्द्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। हार्टफुलनेस ध्यान एक सरल ध्यान पद्धति है जिसमें व्यक्ति अपने हृदय पर ध्यान केंद्रित करता है और भीतर की शांति को अनुभव करने का प्रयास करता है। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल के अध्यक्ष कैप्टन एलआर पवार साहब के संरक्षण में एवं हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के प्रशिक्षक विनोद जैसवाल के मार्गदर्शन में ध्यान का प्रशिक्षण किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक विनोद जैसवाल ने बताया कि ध्यान से मन की शांति, तनाव में कमी, बेहतर एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता में वृद्धि होती है। ध्यान केन्द्र में सभी प्रतिभागी वरिष्ठ जनों ने निरंतर ध्यान करने का संकल्प लिया। संरक्षक बाबू लाल कालभोर उपाध्यक्ष सोजर लाल गोहिते सचिव अविनाश देशमुख, सह सचिव युगल किशोर डिगरसे, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल डहारे, प्रवक्ता बाबू राव पवार,श्याम पवार, अशोक बारंगे, जनक पवार,प्रमोद पिंजारे, मुन्ना लाल देवासे, विजय बारंगे, भभूताराम हजारे, अमृत लाल रबडे, जगदीश परिहार, जगदीश देशमुख, शिवाजी हजारे, रामराव डिगरसे, रमेश गोहिते, कुंवर लाल परिहार, दिनेश डिगरसे, दौलत पिंजारे, रवि डिगरसे, पृथ्वी लाल पवार, मोहन सिंह पवार, सूरतलाल ओमकार आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button