कानपुर

वेदांत त्रयं सम्मान समारोह 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन कानपुर में संपन्न

"सम्मान केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता का भाव है

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : ज्ञान,आध्यात्मिकता, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने हेतु आयोजित “वेदांत त्रयं सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन कानपुर स्थित द लीजेंड होटल में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री श्री 1008 हर्षिता नाथ जी महाराज की दिव्य उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके प्रेरणादायी आशीर्वचन ने उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पं के.ए. दुबे पद्मेश जी, प्रख्यात टीवी कलाकार अन्नु अवस्थी जी तथा सुप्रसिद्ध बाल कवि सारांश तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया तथा ज्ञान, साहित्य, कला एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित बहल जी एवं सूर्या अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं प्रतिभाओं के सम्मान की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात देश के विभिन्न भागों से आए ज्योतिषाचार्यों, न्यूमैरोलॉजिस्ट, टैरो विशेषज्ञों, वास्तु सलाहकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक विज्ञान, अंक ज्योतिष, आध्यात्मिकता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन को ज्ञान, सम्मान एवं प्रेरणा का अद्भुत संगम बताया। आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. अर्चना श्रीवास्तव,नीलम कुशवाह, पीयूष श्रीवास्तव एवम् नूतन सोनी ने वेदांत त्रयम सम्मान समारोह का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जो अपने कार्यों, शोध एवं सेवाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं भव्यता की सभी उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button