शामली

18 साल बाद जेल से लौटे युवक ने पड़ोसियों पर लगाया धमकी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस के कई लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने, मारपीट पर उतारू होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में उसे जेल भेजा गया था, जिसके बाद वह करीब 18 वर्षों तक कारागार में बंद रहा। सजा पूरी होने के बाद जब वह अपने घर वापस लौटा तो पड़ोस के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उससे दुश्मनी रखने लगे। आरोप है कि उक्त लोग आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और कई बार मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, जिस कारण वह भय के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ित युवक ने थाने पहुंच कर पड़ोस के कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button