सीकर

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सीकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन 

पंचना बांध से कमांड क्षेत्र के नहरे में पानी खोलने एवं उच्च न्यायालय की आदेशों की पालना की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला इकाई सीकर के द्वारा सभी तहसीलों के पदाधिकारी को साथ लेकर सीकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में पंचना बांध के पानी को समुदाय विशेष द्वारा 20 वर्षों से रोके रखने के विरोध में और इस मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना कर पानी खुलवाने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। पांचना नहरो में पानी छोड़े जाने तक ईसरदा बांध से बंद बारेठा हेतु निकलने वाली नहरो का कार्य रोका जाए। जब तक कमांड क्षेत्र के किसानों को उनके वैधानिक एवं न्यायालय द्वारा सुरक्षित जल अधिकार प्राप्त नहीं हो जाते तब तक ईसरदा बांध से बंद बारेठा तक प्रस्तावित नहर एवं जल स्थानांतरण कार्य पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही चंबल गंगापुर वजीरपुर नादोती पेयजल योजना जो वर्ष 2005 से लंबित है इस महत्वपूर्ण जल परियोजना को अति शीघ्र पूरा करने बाबत मांग की गई। उक्त मामले में 28 जून 2026 तक राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना कर प्रभावित किसानों को राहत नहीं दी गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। संपूर्ण राजस्थान से लोग पांचना बांध पहुंचेंगे। वही कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा की जाए क्योंकि किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसे किसने की आजीविका प्रभावित हो रही है। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा पलसाना, शिवलाल मीणा महामंत्री, प्यारेलाल मीणा जिला संरक्षक, सांवरमल मीणा, हनुमान प्रसाद दादिया, चंद्रशेखर मीणा सुजावास, सुरेश कुमार मीणा निमेड़ा, दुर्गा प्रसाद मीणा नीमकाथाना, मक्खनलाल मीणा रिंग्स, राजेश मीणा पूर्व पार्षद, मूलचंद मीणा, समाजसेवी मोहनलाल बोसाना, सीलपुर अध्यक्ष खंडेला, श्रीमाधोपुर महामंत्री सुभाष मीणा कंचनपुर, महेंद्र कुमार मीणा कंचनपुर, तहसील संरक्षक फूलचंद मीणा सीकर, महादेवाराम मीणा धोद, गोपाल मीणा सीकर, जगदीश प्रसाद मीणा सीकर, एडवोकेट सुरेश कुमार मीणा सीकर, तहसील अध्यक्ष आसकरण मीना सीकर, रोहतास मीणा जोरावर नगर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button