ठीकरिया सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मेडल पहनाकर किया जाएगा सम्मानित।
धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बावड़ी। एन. एच. 52 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि छात्र-छात्राओं व स्काउट्स के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इससे पूर्व ध्वजारोहण किया गया। साथी भामाशाह एवं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अभिभावक रवि प्रकाश चावला ने कहा कि विद्यालय स्टाफ तन मन धन से विद्यालय के लिए समर्पित ही नहीं बच्चों के लिए भी अच्छे भविष्य के लिए सोचते हैं। ऐसे में जल्दी ही अभिभावक चावला द्वारा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक सहित काफी ग्रामीण जन उपस्थित थे।



