बेतुल

बैतूल संभागीय संयुक्त संचालक तृप्ति त्रिपाठी द्वारा परियोजनाघोड़ाडोंगरी अंतर्गत आज सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल : वाकाठी,शिवसागर ,बांसपुरमेहकार,रानीपुर 02,कतिया कोयलारी का निरीक्षण किया गया जिसमें आंगनवाड़ी संचालन की पूर्ण प्रक्रिया जैसे- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की उपस्थिति बच्चों की उपस्थिति , बच्चों के द्वारा की जाने वाली ECCE  शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि,आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्मित पोषण वाटिका,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सक्षम आँगनवाड़ी को  प्रदाय LED T.V.,RO, खिलौने का निरीक्षण किया गया निरीक्षण उपरांत परियोजना घोड़ाडोंगरी का कार्यालयीन निरीक्षण व समस्त पर्यवेक्षको के साथ विभागीय योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई,
कार्यालय घोड़ाडोंगरी में सहायक ग्रेड 2  रमेश गडेकर सहायक ग्रेड 3 महेंद्र प्रजापति ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहित चौकसे  घोड़ाडोंगरी परियोजना के सेक्टर कार्यरत महिला पर्यवेक्षकों एवं परियोजना प्रभारी तरुण पाटिल  मालती झरबड़े, काशी धाकड़ शिवबती कुमारे, कांति गुलबासे , पुष्पलता उपासे,  सहित कार्यालय घोड़ाडोंगरी का समस्त एकीकृत बाल विकास सेवा का समस्त स्टाफ उपस्थित  रहा ,तत्पश्चात मैडम द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र का भ्रमण किया गया, जहां भर्ती बच्चों की माताओं से पोषण पर चर्चा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button