नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद के गांव ढकिया में बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से खुद पर डीजल डाल लिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे समय रहते रोक लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद से आहत महिला ने आवेश में आकर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास करने लगी। चीख पुकार सुनकए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आग लगाने से पहले ही रोक लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही गांव में काफी देर तक तनाव व चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों की और सूझबूझ के चलते महिला की जान बच गई और एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजन और ग्रामीण महिला को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।


