भरत पुर

शतायू पुरुष पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का हुआ सम्मान

छौंकरवाड़ा में हुआ किसान सम्मान समारोह

 भाजपा दूषित राजनीति का केन्द्र – रामकिशन
किसानों का संघर्ष रहेगा जारी – इन्दल सिंह
 भुसावर । भरतपुर जिले के कस्वा छोकरवाड़ा में बुधवार को आयोजित किसान सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का उनके जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर कस्वा के सभी जाति वर्गो के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको द्वारा अभिनंदन किया गया और साफा पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि और पानी आन्दोलन के संयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट एवं पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन के सुपुत्र अनिल शर्मा का भी सम्मान किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने मिठाई खिलाकर पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन को और दीघायू होने के लिय शुभकामनाऐं दी ।
किसान सम्मान समारोह में पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ने कहा कि भाजपा देश की राजनीति को दूषित कर रही है । मोदी और भाजपा जिन राजनेताओं को अपना घोर विरोधी और भ्रष्ट्राचारी बताते है उन्हीं को दलबदल करा कर मंत्री बना रहे है । उन्होंने कहा कि मोदी विरोध की राजनीति को समाप्त करने का प्रयास करके लोकतंत्र को कमजोर कर रहे है ।
 पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ने कहा कि देश 45 % आवादी खेती पर निर्भर है और केन्द्र सरकार लगातार खेती की उपेक्षा कर रही है । उन्होंने कहा कि देश में 87% किसान छोटी जोत के मालिक है । उन्होने कहा कि तेज अर्थव्यवस्था के लिये जब तक देश में खेत को पानी और किसानों की उपज के लाभकारी दाम नहीं मिलते तब तक किसान कभी खुशहाल नहीं हो सकता । देश की राष्ट्रीय आय में खेती और किसान की आमदनी 15 % है जो लगातार कम होती जा रही है । उन्होने किसानों से अपने हद के लिये इस लड़ाई को जारी रखने का आहवान किया । उन्होंने कहा कि भरतपुर और डीग जिले में व्यापक बेरोजगारी है तेल मिलो के अलाबा कोई रोजगार नहीं है सरकार को ज्याद से ज्यादा कौशल विकास केन्द्र खोलकर नौजवानों को रोजगार के लिये प्रशिक्षित करना चाहिये ।
उन्होंने कहा कि इआरसीपी ( पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ) मंजूर हो गई और उस पर काम चालू है सरकार को इस योजना को जल्दि पूरा करना चाहिये । उन्होंने यह भी कहा कि पूरा पानी मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।
सभा में किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि भरतपुर और डीग जिलो में सबसे बड़ा संकट पानी और रोजगार का है ‘ यहाँ से लोग पलायन कर रहे है और बढ़ती बेरोजगारी के कारण अपराधों में भी वृद्धी हो रही है । उन्होंने कहा कि यहाँ आवादी का घनत्व ज्यादा है और खेती छोटी है और उसमें लागत अधिक है । उन्होंने कहाँ कि भरतपुर और डीग जिलों में छोटे प्रदूषण रहित उद्योग धन्धे स्थापित होने चाहिये ताकी नौजवानों को रोजगार मिल सके । उन्होंने लोगों से बूंद बूंद पानी का संरक्षण करने की जरूरत बताई ।
 किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि भरतपुर और डीग के मुकावले दूसरे जिले ज्यादा तरक्की कर रहे है । उन्होंने कहा कि एनसीआर और टीटीजेड से भरतपुर और डीग जिले को भारी नुकसान हुआ है अब इनसे मुक्ति मिलनी चाहिये । उन्होंने कहा कि पानी और रोजगार का उनका संघर्ष जारी रहेगा ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि बयाना ‘ वैर – भुसावर ‘हलेना ‘ पथैना क्षेत्र में सिंचाई के पानी की तो बाद दूर रही पेयजल का भी भारी संकट है । उन्होने सरकार से बयाना ‘ वैर ‘ भुसावर हलैना आदी तहसीलो के लिये बंध बारैठा से पाइप लाइन स्मीम मंजूर कर पेयजल का समुचित इन्तजाम करने की माँग की । उन्होंने कहा कि हम वर्ष 2007 से पानी के लिये लगातार संघर्ष कर रहे है और खेती किसानी तथा रोजगार के लिये उनका संघर्ष चलता रहेगा । उन्होंने कहा कि गम्भीर नदी पर ऐनीकट बनाने की माँग पर सरकार द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है । उन्होंने कहा कि दूसरे लोग जो राजनीति में है ‘ जनता का वोट लेते है उनको भी तो पानी और रोजगार के सवाल पर बात उठानी चाहिये ।
किसानो की इस सभा को जिला परिषद सदस्य किशन सिंह उर्फ पप्पू छोकरवाड़ा ‘ मोहन सिंह मास्टर और पूर्व सरपंच हुक्म सिंह जाखोदिया ने भी संबोधित करते हुये कहा कि पानी और किसानो की माँग को लेकर होने वाले आन्दोलन में यहाँ के किसान पूरा सहयोग करेगे । जबकि सभा में पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन के सुपुत्र अनिल शर्मा ‘ सोहन सिंह ‘ राजेन्द्र सिंह ‘ प्रहलाद भगत ‘ ओकेश सिंह ‘ प्रेम सिंह मेंबर ‘ राजाराम , बाबूसिंह ‘ हरचन्दी नेता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें । सभा का संचालन पप्पू सिंह तथा अध्यक्षता सरपंच हुक्म सिंह ने की ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button