भरत पुर
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक गौबंश की मौके पर ही मृत्यु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर- स्टेट मेगा हाइवे 45 भुसावर छौंकरवाडा सडक मार्ग पर विद्यापीठ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक गौबंश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पुष्कर पाण्डेय ने थाना पर दर्ज करवायी रिपोर्ट में बताया है कि वे अपनी गाय को लेकर विद्यापीठ स्थित घर जा रहे थे तभी भुसावर की तरफ से आए ट्रक चालक ने तेज गति मे वाहन चलाते हुए गाय को चपेट में ले लिया और टक्कर मार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा गौ माता के शव का पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण की और उनके द्वारा सम्मान के साथ गौमाता के शव की अन्त्येष्टि की गई।


