मेरठ

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। एमआईटी कॉलेज, मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, निदेशक डॉ केएलए खान और प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर योग गुरु एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) संजय माथुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान आने वाले आलस्य को दूर कर सकते हैं, एकाग्रता बढ़ा सकते हैं तथा अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकते हैं।
योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, बटरफ्लाई आसन, विश्राम अभ्यास, शीतकारी प्राणायाम, चंद्र भेदी प्राणायाम, कपालभाति, भस्त्रिका एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। डॉ. माथुर ने योग एवं प्राणायाम की सही विधियों, उनके स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक जीवन में उनके महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीडिया हेड अजय चौधरी,प्राचार्य डॉ. नीरज कांत शर्मा, खेल अधिकारी प्रवेश चौधरी, सहायक प्राध्यापक  नवनीत,  सुमित तथा अन्य संकाय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में विद्यार्थियों को स्वस्थ, संतुलित एवं खुशहाल जीवन के लिए नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button