झुंझुनू

निर्माणाधीन मंदिर में सहयोग करने पर पहलवान का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी निकटवर्ती गांव जमालपुर के सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल पहलवान ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 1.21 लाख रुपये की निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण, खेतड़ी ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा एवं ब्लॉक प्रभारी सुनिल काजला ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया ने तेजा भक्त एवं सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल पहलवान द्वारा किये गये एक लाख इक्कीस हजार रुपए के सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी छोटेलाल पहलवान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button