हापुड़

योग हमारी शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है – प्रभारी जिला जज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय हापुड़ के प्रागंण में योग शिविर का आयोजन योग किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ प्रातः 7 बजे प्रभारी जिला जज श्री वीरेश चंद्रा द्वारा किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असगर अली, सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ ने योग दिवस के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है व योग हमारी शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार की योग दिवस की थीम YOGA FOR HEALTHY AGEING है। मानव मस्तिष्क के लिए योग जरुरी है। उक्त योग शिविर में मुख्य रूप से श्री वीरेश चन्द्रा प्रभारी जिला जज / अपर जिला जज त्वरित न्यायालय-द्वितीय हापुड़, श्री असगर अली सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़, श्री दीपक गौतम न्यायिकाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना, सुश्री साधना सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय हापुड़, पैनल अधिवक्तागण, पी0एल0वी0 एवं कर्मचारीगण एवं बढ़ी संख्या में विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button