हापुड़

हापुड़ में नीट परीक्षा पर बोले राज्यसभा सांसद अरुण सिंह -नीट परीक्षा अच्छी,व्यवस्थित और फुलप्रूफ होगी

किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं होगी....

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ में नीट परीक्षा पर बोले राज्यसभा सांसद अरुण सिंह , ‘नीट परीक्षा अच्छी,व्यवस्थित और फुलप्रूफ होगी । किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं होगी ।

नीट परीक्षा को लेकर हापुड़ पुलिस पहले से ही  अलर्ट पर है । एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिसबल के साथ परीक्षा केंद्रों का सैनिटाइजेशन और सघन चेकिंग की ।
हापुड़ में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शासनादेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में एलआईयू और स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों का गहन चेकिंग और सैनिटाइजेशन भी किया गया है । प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की गई है । केंद्र परिसर, कक्षाओं, शौचालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है । अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

हालांकि वहीं हापुड के एस एस वी कॉलेज के सेंटर पर एक अभ्यर्थी ने देर से पहुंचने के कारण प्रवेश न मिलने पर जमकर हंगामा किया गया लेकिन प्रशासन ने अभ्यर्थी को सेंटर में प्रवेश पर रोक लगा दी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button