गाजियाबाद

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता लामबंद

अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
    : उत्तर प्रदेश सरकार की ई-पंजीकरण (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था के विरोध में  मेरठ बार एसोसिएशन में आयोजित बैठक एवं प्रेस वार्ता में दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और स्टाम्प वेंडरों ने एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। सभी वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों, मुंशियों और उनसे जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
मेरठ बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने की। संचालन समिति के संयोजक एवं मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने किया।
बैठक में लोनी तहसील बार एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद, उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील लोनी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और सचिव हाजी सरफराज अहमद अब्दुल समद सहित मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, लोनी और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि जब तक प्रदेश सरकार ई-पंजीकरण व्यवस्था को निजी हाथों में देने संबंधी आदेश वापस नहीं लेती, तब तक रजिस्ट्री कार्य नहीं किया जाएगा और हड़ताल लगातार जारी रहेगी। साथ ही यह निर्णय भी  लिया गया कि मेरठ जनपद में रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री कार्यालयों में कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा तथा कार्यालयों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
वक्ताओं ने सरकार से ई-पंजीकरण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित करने की मांग की। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने आंदोलन को मजबूत करने और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता के अंत में अनुज कुमार शर्मा और परवेज आलम ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button