भरत पुर

गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार, 22 जून को थाने पर धरना प्रदर्शन किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के पथैना गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार, 22 जून को थाने पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी को लाइन भेजने और अन्य पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी पर जांच शुरू करने का आश्वासन दिया गया। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

यह धरना दो दिन पहले पथैना गांव निवासी मेजर शैलेंद्र सिंह और खेड़ली मोड़ थाना पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद शुरू हुआ। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी वैर ओमप्रकाश मीणा, सीओ नीरज भारद्वाज, एएसपी बयाना, सीओ बयाना, सीओ नदबई सहित वैर, भुसावर, हलैना और नदबई के थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मेजर शैलेंद्र कुमार के साथ खेड़ली मोड़ थाने द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने थाना प्रभारी राजेश कसाना, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, भूपेंद्र और सिपाही राकेश कुमार को निलंबित करने तथा थाने के समस्त स्टाफ का स्थानांतरण करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने इन मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।इसके बाद, एएसपी वैर ओमप्रकाश मीणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी राजेश कसाना को भरतपुर लाइन भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button