मुरादनगर

मुरादनगर में बैठक, संगठन विस्तार और समाज की एकजुटता पर जोर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मुरादनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्रा और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के ज़िलाध्यक्ष राकेश पंडित ने अपने विचार व्यक्त किए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संभव है। सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंच बनाकर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने युवाओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।वक्ताओं ने कहा कि महासभा सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में समाज के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button