खैरथल

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल खैरथल ने मण्डल रेल प्रबंधक को सौंप मांग-पत्र 

खैरथल रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल : पूर्व विधायक रामहेत यादव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खैरथल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात की। उन्होंने प्लेटफॉर्म-2 तक सीधी एंट्री, प्लेटफॉर्म विस्तार और टिनशेड लगवाने जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
डीआरएम को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें और मुद्दे शामिल किए गए हैं:
  • प्लेटफॉर्म-2 तक सुगम मार्ग: मुख्य बाजार स्थित ९३ एलसी से प्लेटफॉर्म नंबर-२ तक सीधी एंट्री का विकास।
  • प्लेटफॉर्म और टिनशेड का विस्तार: यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए दोनों प्लेटफॉर्मों पर १०० मीटर अतिरिक्त टिनशेड लगवाने की मांग।
  • यातायात और रास्ते की सुविधा: पटवार घर वाली गली से मंदिर तक रास्ता खुलवाना और पड़ीसल क्षेत्र के निकट बेहतर आवागमन की व्यवस्था करना।
  • स्टेशन का आधुनिकीकरण: खैरथल स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button