भरत पुर

गौवंश को लंपि स्किन रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान हुआ शुभारंभ 

ब्लांक की 26 ग्रामपंचायतो में लगाई वैक्शीन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भुसवर सहित उपखण्ड मुख्यालय के विभिन्न ग्राम पंचायत में आज राज्यव्यापी लंपी स्क्रीन रोग टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जहां पशुपालन विभाग भरतपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ खुशीराम मीना एवं संयुक्त निदेशक डॉ रामकिशन महावर के निर्देश अनुसार ब्लॉक भुसावर की सभी चारों गौशालाओं एवं सभी 26 ग्राम पंचायतो में लंबी रोग के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। वहीं नोडल अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह के अनुसार प्रत्येक पशु चिकित्सा केंद्र पर पशुधन निरीक्षकों द्वारा एलसीडी रोग का टीकाकरण किया गया। डॉ विजय पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि नोडल भुसावर की चारों गौशालाओं श्री राम गौशाला भुसावर में चंद्रशेखर मोदी, वेद प्रकाश शर्मा जय मां कांगड़ा गौशाला सेवा समिति बाछरैन में दिलखुश ,निशांत श्री राधा कृष्ण गौशाला सेवा समिति खानपुर में विवेक कुमार, राजीव कुमार श्री कालिया गौवंश सेवा समिति अलीपुर में राजपाल मीना ,नवल कुमार ने टीकाकरण किया। वहीं
डॉ हेमंत सिंह ने बताया कि एलसीडी रोग में गायों की त्वचा पर गांठे पड़ जाती हैं तेज बुखार, लार आना,चारा छोड़ना ,दुग्ध उत्पादन कम होना एवं इलाज न मिलने पर गौवंश (गाय भैंस) की मृत्यु भी हो जाती है । लंपी स्किन डिजीज का टीकाकरण में नेमीचंद, बृजेंद्र, संतोष मधुबन, भूपेश रामेश्वर मनोहर चंद्रभान मुकेश स्वामी गोविंद प्रतिभा शालिनी मनोज पिंटू आदि ने टीकाकरण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button