मथुरा

वृंदावन में प्राधिकरण की शर्तों का उल्लघंन करने पर बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की शिकायत पर कोतवाली वृंदावन में वृंदावन ग्रींस अपार्टमेंट परियोजना के विकासकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि बिल्डर ने प्राधिकरण की शर्तों का उल्लंघन करते हुए आंतरिक विकास कार्य अधूरे छोड़ दिए। बंधक भूमि पर निर्मित फ्लैटों का विक्रय कर दिया। सहायक अभियंता पंकज कुमार शुक्ला की तहरीर के अनुसार चैतन्य विहार आवासीय योजना फेस-2 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड संख्या जीएच-1 एवं जीएच-2, राजपुर बांगर पर मैसर्स आस्था इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के संचालक आरके जैन द्वारा परियोजना विकसित की गई थी। इसका मानचित्र वर्ष 2011 में प्राधिकरण से स्वीकृत कराया गया था। प्राधिकरण को सोसाइटी के निवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि बिल्डर ने आंतरिक विकास कार्य पूरे नहीं कराए हैं। स्थलीय निरीक्षण में आरोपों की पुष्टि होने का दावा किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि फ्लैटों को बिना बंधक मुक्ति कराए ही बेच दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button