शामली

जहानपुरा को मिली नई पुलिस चौकी, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देते हुए थाना कैराना क्षेत्र के जहानपुरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने चौकी भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों ने भी चौकी की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button