निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम जी की पदयात्रा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बाबा खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति द्वारा 51वीं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में श्याम भक्तों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग तथा निशान वितरण की व्यवस्था की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा श्याम की यह पदयात्रा प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाली 51वीं पदयात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे खाटू चौक, सेक्टर-4 माधवपुरम से हुआ। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैनिस पैलेस, ब्रह्मपुरी होते हुए दाल मंडी धाम पहुंची। यात्रा के दौरान बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया और साथ ही, श्रद्धालुओं को निशान निःशुल्क उपलब्ध कराए गये।


