बरेली
नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए शमीम अहमद, सपा नेताओं ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में बानखाना वार्ड से समाजवादी पार्टी के पार्षद शमीम अहमद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नगर निगम कार्यकारिणी के हुए चुनाव में छह सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शमीम अहमद का कार्यकारिणी में चयन पर उम्मीद जताई कि शमीम अहमद नगर निगम में शहरवासियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य शमीम अहमद ने पार्टी नेतृत्व, पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे ।



