झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में भामाशाह ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती आबूसर गांव के रहने वाले तेजा भक्त एवं भामाशाह बृजेन्द्र सिंह आबूसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 2 लाख 51 हजार रुपये नकद देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर के स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. रामवतार लोयल, ब्लॉक महासचिव सुरेश कुमार , ब्लॉक सचिव पोकरमल एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार महला ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल एवं ब्लॉक प्रभारी सुभाष चन्द्र पूनियां ने भामाशाह बृजेन्द्र सिंह आबूसरिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तेजाजी मन्दिर में सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



