अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक रचना गोष्ठी संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो : अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की मासिक रचना गोष्ठी संघ कार्यालय जनवृत 2/ ए में दयानंद सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हूई।रचना गोष्ठी में कबीर पंथ एवं सामाजिक समरसता पर एक से बढ कर एक रचना की कवियत्रीयों एवं साहित्यकारों ने प्रस्तुति दी।रचना गोष्ठी की शुरुआत चर्चीत कवियत्री करुणा कलिका की सरस्वती वंदना से हूई।इसके बाद ओमान से बोकारो आयी कवियत्री विभा तिवारी की समरसता भारतीय संस्कृति के मूल में, डाॅ. आशा पुष्प की ए मेरी जिंदगी, परिषद् के प्रेस सचिव गंगेश कुमार पाठक की तिरंगे की कसम, डाॅ.रंजना श्रीवास्तव की कबीर के जनमवाॅ, डाॅ. परमेश्वर भारती ने कबीर पंथी पर विशेष प्रकाश डाला, सुधा रानी की दोहे राम- रहीम,दीनानाथ ठाकुर की माँ मुझको भी दो वरदान,कवि गोष्ठी की शानदार संचालन करते हुए करुणा कलिका की इक इक वर्णो के मोती का,इसके अलावे दामोदर प्रसाद,प्रो. अनुराग सिंह, कृष्ण प्रकाश सिंह,प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्र,नयन,लव कुमार आदि ने भी पाठ किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के उपसचिव दीनानाथ ठाकुर ने की।



